24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। प्रदेश सरकार के पीएचईडी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी बुधवार को उदयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पहली बार भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हुआ है, यह एक ऐतिहासिक पहल है। इस वर्ष राज्य सरकार करीब एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती आयोजित करेगी। वही आने वाले 4 वर्षों में 3 लाख से भी अधिक पदों पर सरकारी भर्तियां आयोजित होगी। इसके अलावा 6 लाख से अधिक पदों पर निजी क्षेत्र की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के समुचित अवसर प्राप्त होंगे।उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर शीघ्र होगा निर्णयउन्होंने कहा कि पेपर लीक माफिया के खिलाफ भी सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। पेपर लीक मामले में पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य किया है। बड़ी मछलियों पर भी सरकार ने प्रभावी कार्रवाई की है। जांच के दायरे में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोग भी आएंगे। जिन्होंने युवाओं के हितों के साथ कुठाराघात किया है उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़े हर तथ्य पर गहराई से मंथन किया जा रहा है तथा शीघ्र यथोचित निर्णय होगा।वाजपेयी जी सपने को करेंगे साकारइस अवसर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गत सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत राशि खर्च ही नहीं की एवं पूर्व सरकार के दौरान जल जीवन मिशन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था साथ ही कई स्तरों पर अनियमितताएं भी हुई थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल से राजस्थान में ईआरसीपी जैसी महत्वपूर्ण परियोजना अब मूर्त रूप ले रही है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नदी जोड़ो योजना के सपने को साकार करने का काम केंद्र और राज्य सरकार कर रही है।मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री मिलना देश का सौभाग्यउन्होंने कहा कि ईश्वरीय कृपा से आज प्रदेश के सभी लगभग सभी जलाशय भरे हुए हैं। अटल भू-जल योजना का पूरा लाभ राजस्थान को मिले इस दिशा में प्रभावी प्रयास हो रहे हैं। राजस्थान के किसानों का अहित नहीं हो यही सरकार की प्रमुख मंशा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमें पानी की महत्ता को समझना होगा। हमारा सौभाग्य है कि मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री देश को मिला है। वन स्टेट – वन इलेक्शन करवाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान सर्किट हाउस में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक मावली दलीचंद डांगी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, जिला महामंत्री मनोज मेघवाल,जिला मंत्री करण सिंह शक्तावत भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शरद पूर्णिमा पर अपराधियों की शामत, 47 बदमाशान दबोचे गोगा को अवैध पिस्टल बेचने वाला शातिर बदमाश लॉटरी गिरफ्तार