24 न्यूज अपडेट उदयपुर। डॉ. आर. एल. सोनी ने महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय के निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। डॉ. सोनी ने अपना पुरा सर्विस काल कृषि प्रसार क्षैत्र में रहते हुए कृषि एवं किसानों के उत्थान के लिए काम किया। आपके कुशल नेतृत्व के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र बांसवाड़ा को दो बार उत्कृष्ट केन्द्र का पुरूस्कार दिलाया। साथ ही नीति आयोग द्वारा बांसवाड़ा केन्द्र को अतुलनीय कार्यों के लिए ’ए’ रेटींग दिया गया व नर्सरी को चार स्तर द्वारा एक्रीडेट किया गया। तद्उपरान्त आपने कृषि विज्ञान केन्द्र वल्लभनगर के प्रथम प्रभारी रहते हुए केन्द्र के भवन, किसान घर, प्रर्दशन इकाईयों की स्थापना की। आपने किसानों को सर्वोच्च मानते हुए उनकी खेती को विज्ञान एवं तकनीकी से जोड़कर अधिक उत्पादन, लाभकारी व टिकाऊ बनाने का दृड़़ संकल्प लिया। किसान केन्द्रित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित तकनीकियों को हस्तांतरित किया। दक्षीणी राजस्थान के अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों की छोटी जोत हेतु सम्बन्धित कृषि प्रणाली के माध्यम से आय में बढ़ोत्तरी की। साथ ही आपने प्रसार शिक्षा निदेशालय के अतंर्गत कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। आपने लघु व सीमांत कृषकों के लिए कम लागत की खेती जैसे जैविक खेती, प्रकृतिक खेती को ज्यादा बढ़ावा दिया। आपका कहना है कि अब कृषि विज्ञान केन्द्रों के मुख्यालय पर पदभार ग्रहण करने के उपरान्त सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों का एक साथ संर्वागीण विकास करने के लिए करबद्ध है। किसानों की आय में ओर वृद्धि करने व कृषि तकनिकियों की अधिक जानकारी दिलाने के लिए आईटी व एआई तकनीकियां के उनयोग को बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा। किसानों के खेतों को यान्त्रीकरण व सौर उर्जा के अधिक उपयोग से कृषि लागत में कमी लाने पर जोर दिया जायेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तीन साल की बच्ची की सांस नली से निकाले सुपारी के टुकड़े जिन घरों में मिलेंगे मच्छरों के लार्वा, उनका बनेगा चालान,,,,मौसमी बीमारियों को लेकर जिला प्रभारी ने कलेक्टर के साथ की बैठक