Site icon 24 News Update

एपीओ हो गए शिक्षक 17, जो बन गए थे चुनावों के लिए खतरा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. सलूम्बर। 17 शिक्षकों को एपीओ करने का मामला आया है। सलूंबर में आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर लागू आचार संहिता का उल्लंघन करने और विशेष राजनेतिक पार्टी का प्रचार-प्रसार करने के मामले में 17 सरकारी टीचर्स पर एपीओ की कार्रवाई हुई है। जिला निवार्चन अधिकारी को इन शिक्षकों के खिलाफ विशेष राजनेतिक पार्टी का प्रचार करने संबंधी शिकायत मिली थी। जिसे निर्वाचन विभाग ने आचार सहिता का उल्लंघन मानते हुए इनके खिलाफ एक्शन लिया। सभी शिक्षकों को एपीओ करते हुए मुख्यालय सलूंबर उपखंड कार्यालय किया है। इस मामले में विभाग द्वारा जांच भी शुरू कर दी है। राउमावि थाणा के टीचर हीरालाल कलाल, राउमावि डेकली के ओम सालवी, राउमावि गींगला के देवीलाल भील, राउमावि बरोड़ा के रमेश मीणा, रामावि राठोड़ों का गुड़ा के सुरेश मीणा, राप्रावि रोडदिया फला कडूणी के कैलाश मीणा, राप्रावि बोरदिया फला के रामलाल मेघवाल, राप्रावि वरेला गुडेल के उमाराम मीणा, राउप्रावि दातरडी के डायाराम मीणा, राउप्रावि जेतपुरा गुडेल के वालाराम मीणा, राप्रावि बामण तालाब ओरवाडिया के नरेन्द्र मीणा, राप्रावि कलियावतफला मोरीला के दिनेश कटारा, राउमावि लांबी डूंगरी के लक्ष्मण मीणा, राउप्रावि खानावतफला गावडापाल के जीवतराम मीणा और किशनलाल मीणा, राउमावि बरोड़ा के रमेश कुमार मीणा और राप्रावि लालवत भागल धारोद के टीचर मांगीलाल मीणा पर यह कार्रवाई हुई है।

Exit mobile version