Site icon 24 News Update

एडिशनल एसपी के गनमैन की बाइक एसपी ऑफिस के बाहर से चोरी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में कोतवाली थाना क्षेत्र के एसपी ऑफिस की बाहर पार्क की हुई बाइक चोरी हो गईं। सीसीटीवी में एक बदमाश दिखाई दिया। बाइक एडिशनल एसपी मुकेश सांखला के गनमैन की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में चोर यह बाइक लेकर नरपत की खेड़ी की तरफ के रास्ते से भीलवाड़ा की ओर जाते हुए दिखा। क्योंकि मामला पुलिसवाले का था इसलिए पुलिस ने एक ही दिन में कई सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए जबकि आम तौर पर पुलिस अगले दिन तक ही सीसीटीवी कैमरे देख पाती है। इससे पहले भी एडिशनल एसपी के घर के बाहर से ही उन्हीं के दोस्त की कार चोरी हुई थी। इससे पुलिस की कार्यशैली और सजगता सीधा सवाल उठ रहा है व लोग कह रहे हैं कि अब तो चोर पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे हैं। चोरों के हौसलें इतने बुलंद हो गए की पहले एएसपी के घर के बाहर से और अब एसपी ऑफिस के बाहर से गाड़ी चोरी कर ले गए। बताया गया कि कांस्टेबल मनीष नायक ने अपनी बाइक एसपी ऑफिस के सामने पार्क की थी। शाम को जब घर जाना था, तब देखा तो बाइक गायब थी। इधर उधर कई बार देखा तब भी बाइक नहीं मिली। कलेक्ट्रेट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक बाइक ले जाता हुआ दिखा। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो युवक बाइक को कपासन चौराहे, नरपत की खेड़ी से होते हुए भीलवाड़ा की ओर जाते हुए दिखा। बीच में बाइक सवार युवक अपना मुंह ढकता हुआ दिखाई दिया।

Exit mobile version