24 न्यूज़ अपडेट बांसवाड़ा। क्या अनुशासित पार्टी में उम्र भी एडिट हो सकती है? क्या गुटबाजी परवान चढ़ सकती है। क्या पद के लिए अंदरखाने घमासान चल रहा है। अनुशासन के दिखावटी स्वैच्छिक बंधन टूटते हुए बाहर से नजर आने लगे है। बांसवाड़ा में नगर अध्यक्ष युगल उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के संगठन पर्व में मंडल अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में अब गुटबाजी गहराती नजर आ रही है। बांसवाड़ा नगर अध्यक्ष को लेकर उठे विवाद के बाद जब मामला प्रदेश संगठन तक गया व जांच कमेटी बनी तो अध्यक्ष युगल उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने मीडिया से कहा कि युगल उपाध्याय को लेकर जो शिकायत प्राप्त हुई थी उसकी जांच में पाया गया कि जो उम्र संबंधी दस्तावेज दिया था उसमें डेट ऑफ बर्थ में एडिटेड थी। उपाध्याय की उम्र 45 से अधिक होने के कारण हटाया जाता है और जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। इस विवाद के बाद पार्टी में यह विवाद हो गया है कि उम्र के आधार पर यदि फैसले हो रहे हैं तो जिले में और भी कई मंडल हैं जहां अध्यक्ष की उम्र 45 साल से अधिक है। उनकी जांच कब होगी। होगी भी या नहीं। बांसवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव 28 जनवरी को होने वाले हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.