24 न्यूज अपडेट उदयपुर। पुल बन रहा है और बनता ही जा रहा है। एक साल का समय हो गया है मगर अब तक पूरा नहीं हुआ है। जानें कब पूरा होगा। लोग लगातार परेशान हो रहे हैं उनको नाहक ही लंबा चक्कर काट कर ट्रैफिक में फंसना पड़ रहा है। जो अस्थायी बंदोबस्त कर रखा है वह भी आयड़ में पानी का बहाव आते ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है महान इंजीनियरों कायदि एक पुल बनाने में यह हालत है तो ना जाने कितने सालों में एलिवेटेड रोड बनाएंगे। उदयपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला है मगर काम स्मार्ट गति व अंदाज से नहीं होता दिख रहा है। निगम वार्ड 40 के युवा समाज सेवक अशोक सिंह तँवर ने बताया कि एफ. सी. आई गोदाम के सामने पुल निर्माण का कार्य लगभग चालू हुए 1 वर्ष हो चुका है जिसके कारण लोग परेशानी उठा रहे हैं। इस कार्य के धीमी गति के कारण एक रास्ता जो आकाशवाणी कॉलोनी से हिरण मंगरी जाने के लिए आयड़ नदी पर एक पुल बनाया है इस पुल से दिन में लगभग कई हजार लोग आवागमन करते हैं और क्षेत्रवासी इस आवागमन से जाम हो जाता है जिससे बहुत ही अधिक परेशानी हो जाती है। बारिश का मौसम के कारण पानी के तेज बहाव से कभी भी पानी में पुल मिल सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है,। तँवर का कहना है कि अधिकारी या तो इस पुल को मजबूती प्रदान करें या उनके द्वारा कराए जा रहे नये पुल निर्माण को जल्दी से जल्दी पूर्ण करे
एक साल में एक पुल नहीं बना सके, पता नहीं कैसे एलिवेटेड रोड बनाएंगे……. कार्य धीमी गति से होने से लोगों में गुस्सा

Advertisements
