कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। मालीखेड़ा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालीखेड़ा में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र और माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में पीईईओ लक्ष्मण सिंह चुंडावत के निर्देशन में और प्रधानाध्यापक राधारमण त्रिवेदी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण से हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे नीम, पीपल, अमलतास और फलदार वृक्ष लगाए गए। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए, ताकि उन्हें जानवरों और अन्य खतरों से बचाया जा सके। इस अवसर पर अध्यापक सुरेश चंद्र जाट ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पौधारोपण पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान न केवल प्रकृति की सेवा है, बल्कि यह हमारी अगली पीढ़ी को एक स्वच्छ और हरित भविष्य देने का प्रयास भी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे पौधों की देखभाल करें और उन्हें बड़ा होने में मदद करें। प्रधानाध्यापक राधारमण त्रिवेदी ने अपने संबोधन में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की सराहना करते हुए कहा, मां के प्रति प्रेम और आदर को व्यक्त करने का यह एक अनूठा माध्यम है। हर पौधा न केवल पर्यावरण को संरक्षित करेगा, बल्कि हमारी भावनाओं को भी जीवंत करेगा। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र और माई भारत के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की साथ ही केंद्र से भरत बारेठ ,विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, और ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र और माई भारत की सराहना की गई। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में हरित क्रांति का संदेश फैलाने का भी एक सराहनीय प्रयास है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने गृहमंत्री अमित शाह का फूंका पुतला, मंडी चौराहे पर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन क्षत्रिय युवक संघ स्थापना का दिवस मनाया