24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा।राजस्थान सरकार में क़ानून व न्याय मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल शुक्रवार देर सायं निम्बाहेड़ा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान मंत्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में निम्बाहेड़ा पंचायत समिति सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचन्द कृपालानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत आदि ने मंत्री पटेल का गुलदस्ता भेंट कर एवं उपरना ओढाकर स्वागत किया।पंस साभागर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने कहा कि निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के निम्बाहेड़ा में एनडीपीएस कोर्ट एवं छोटीसादड़ी में एडीजे कोर्ट खोलने को लेकर वकीलों की बहुप्रतीक्षित मांग की स्वीकृति जारी हो गई है तथा मंत्री पटेल के विभाग द्वारा जल्द ही निम्बाहेड़ा में एनडीपीएस एवं छोटीसादड़ी में एडीजे कोर्ट में कार्य शुरू हो जाएगा। कृपलानी ने कहा कि निम्बाहेड़ा में एनडीपीएस कोर्ट खुलने से क्षेत्र के अफीम उत्पादकों को कई प्रकार से लाभ मिलना आरम्भ हो जाएगा। कृपलानी ने बताया कि निम्बाहेड़ा एवं मध्यप्रदेश का सीमावर्ती यह क्षेत्र अफीम उत्पादन का सबसे गढ़ माना जाता है, जिससे कि इस क्षेत्र में अफीम तस्करी भी बड़ी मात्रा में होती है, हर साल यहां पर अधिक मात्रा में अफीम पकड़ी जाती है, लेकिन खरीददार व बिचौलिए पकड में आते हैं, जो पुलिस पूछताछ में कुछ ऐसे नाम भी ले लेते है, जिनका इससे कोई लेना देना नहीं होता है। ऐसे में उनको भी इस केस में घसीटा बेगुनाहों को नियमों का पता नहीं होता है और उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कृपलानी ने कहा कि निम्बाहेड़ा में एनडीपीएस कोर्ट खुलने से क्षेत्र के ऐसे बेगुनाहों को समय पर न्याय मिल सकेगा।संसदीय कार्य मंत्री एवं क़ानून व न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचन्द कृपालनी लंबे समय से राजनीति करते आ रहे हैं। विधानसभा में जब कृपलानी द्वारा इन दोनों मांगों को रखा, तब उन्होंने विधानसभा में बताया था कि इसकी जरूरत निम्बाहेड़ा को कितनी है, क्योंकि निम्बाहेड़ा में एनडीपीएस कोर्ट के अभाव में बेगुनाह की कोर्ट के चक्कर काटते हुए उम्र निकल जाती है। उन्होंने पूर्व सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि किस प्रकार से पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जो पेपर बांटता था, वही चोरी करवाता था, जिसके चलते बेरोजगारों के साथ कितना बड़ा छल कपट किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐसे व्यक्तियों ने परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षाएं दी, जो हाथ और कानों में दिखाई नहीं देने वाले यंत्र लगाकर आते थे, जिनके माध्यम से एक करीब 1 किलोमीटर दूर बैठा हुआ व्यक्ति आसानी से पेपर हल कर लेता और परीक्षा में पास हो जाता था। मंत्री पटेल ने कहा कि ठीक इसके विपरीत राजस्थान में जब से भाजपा सरकार बनी है, उन्होंने सात परीक्षाएं करवाई है, जिसमें से एक भी परीक्षा में किसी प्रकार की कोई बेईमानी या पेपरलीक जैसी घटना नही हुई है। बेरोजगार को रोजगार देने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।बैठक को पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने संबोधित करते हुए आभार व्यक्त किया एवं बैठक का संचालन पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत ने किया। इस अवसर पर निम्बाहेड़ा के वकीलों द्वारा भी मंत्री पटेल का स्वागत किया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी विशाल सिपा, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, बीडीओ लक्ष्मण खटीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एल.के. सिंघानिया पब्लिक स्कूल, निम्बाहेड़ा लगातार 4 बार जिले में प्रथम! सुहागिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ पूजन