24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। डूंगरपुर की धंबोला थाना पुलिस ने आज धंबोला पावर हाउस तिराहे पर नाकेबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी एक कार को जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत पुलिस क ओर से करीब 2 लाख बताई जा रही है। इसके साथ ही 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर शराब को उदयपुर से गुजरात तस्करी कर रहे थे। थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस की ओर से विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान मुखबिर के जरिए शराब तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर धंबोला पावर हाउस तिराहे के पास नाकेबंदी की गई। सफेद कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में शराब के कार्टन भरे हुए थे। वहीं, कार सवार दो लोगों के पास शराब परिवहन को लेकर कोई दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने शराब और कार को जब्त किया। कार से 38 कार्टन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने उदयपुर निवासी तस्कर महेंद्र खराड़ी और नरेंद्र खराड़ी को आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। तस्करों ने शराब को उदयपुर से भरकर गुजरात तस्करी करना बताया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
उदयपुर से गुजरात तस्करी कर रहे थे, कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Advertisements
