Site icon 24 News Update

उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिकनई वंदे भारत सुपरफास्ट रेल सेवा का संचालन

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर . रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक नई वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20981, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 02.09.24 से उदयपुर सिटी से 05.45 बजे रवाना होकर 14.30 बजे आगरा कैंट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20982, आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 02.09.24 से आगरा कैंट से 15.00 बजे रवाना होकर 23.45 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। मार्ग में यह रेलसेवा राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

नोट – उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक नई वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा के संचालन के कारण उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 01.09.2024 से सप्ताह में 6 दिन के स्थान पर सप्ताह में 3 दिन (बुध, शुक्र, रवि) को संचालित हागी अर्थात् सोम, गुरू, शनि को उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी के मध्य स्थाई तौर पर रद्द रहेगी।

Exit mobile version