24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर . रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक नई वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20981, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 02.09.24 से उदयपुर सिटी से 05.45 बजे रवाना होकर 14.30 बजे आगरा कैंट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20982, आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 02.09.24 से आगरा कैंट से 15.00 बजे रवाना होकर 23.45 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। मार्ग में यह रेलसेवा राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। नोट – उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक नई वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा के संचालन के कारण उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 01.09.2024 से सप्ताह में 6 दिन के स्थान पर सप्ताह में 3 दिन (बुध, शुक्र, रवि) को संचालित हागी अर्थात् सोम, गुरू, शनि को उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी के मध्य स्थाई तौर पर रद्द रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अरबन स्क्वायर मॉल से स्पाईकर शोरूम से कपडे चोरी गैंग करने की घटना का खुलासा सुखेर पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार प्रेमचन्द मानवता के पक्षधर रचनाकार- डाॅ. ललित श्रीमाली