उदयपुर। राजस्थान में पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के मतदान को लेकर उदयपुर लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का आना शुरू होगा। यहां कांग्रेस पार्टी के बड़े चेहरे आएंगे। नेताओं की सभा को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है।स्टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर में दौरा संभावित है। गहलोत की यहां सभा जिला मुख्यालय पर ही कराने की तैयारी है। गहलोत की सभा की 15 से 16 अप्रेल के बीच होने की संभावना है।आरके सर्कल में गहलोत की सभा की संभावना कांग्रेस का जोर है कि गहलोत की यह सभा शहर के आरके सर्कल से लेकर भुवाणा के आस-पास के इलाके में कराई जाए। इसके पीछे सोच यह है कि उदयपुर शहर, उदयपुर ग्रामीण, मावली और गोगुंदा विधानसभा का एरिया कवर हो जाएगा और इसी क्षेत्र में पार्टी को भी मजबूती मिलेगी। इससे पहले गहलोत की उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के नामांकन के दौरान टाउनहॉल में सभा हो चुकी है।पार्टी कार्यक्रम की तारीख तय करने में लगीदूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। इसमें पार्टी का पूरा जोर है कि इन दोनों की सभा डूंगरपुर की आसपुर विधानसभा और प्रतापगढ़ की धरियावद विधानसभा में कराई जा सकती है।ये दोनों विधानसभा उदयपुर संसदीय क्षेत्र में ही आती है। उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि अभी आधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है लेकिन बड़े नेताओं की सभा को लेकर बात चल रही है और जल्द कार्यक्रम तय हो जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘आया ऊंट पहाड़ के नीचे’, राजसमंद वाली मैडम के मामले में “अज्ञात” पर एफआईआर, जब्त जेसीबी पर लिखा है- ON GOVT. DUTY U.I.T. UDAIPUR SUPER EXCLUSIVE वनपाल नाई को भूमि दलालों से जान का खतरा, मांगी 6 राउण्ड रिवॉल्वर