24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, 10 फरवरी 2025। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में देश के 8 राज्यों में प्रस्तावित एकात्म अभियान के ब्रोशर का विमोचन सुश्री रिया डाबी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद उदयपुर ने किया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रस्तावित एकात्म अभियान के बैनर तले सभी वर्गों के लोगों, स्त्री और पुरूषों को लाभ मिलेगा। इन सत्रों में भाग लेने से प्रदेश के गाँव वासियों को अपने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ाने, व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर मिलेगा।
हार्टफुलनेस केंद्र समन्वयक डॉ राकेश दशोरा ने एकात्म अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 1800 गांवों में हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान के ध्येय के साथ यह कार्यक्रम संचलित किया जाएगा। सूक्ष्म आसान, प्राणायाम, मुद्रा एवं ध्यान के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले नागरिकों के कल्याण के लिए यह कार्यक्रम समर्पित है। इस कार्यक्रमों के माध्यम से हमारा उद्देश्य ध्यान, निर्मलीकरण, तनाव मुक्ति और अपने भीतर के आत्म से जुड़ने जैसे आजीवन कौशल सिखाकर आंतरिक सद्भाव और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना है। इस दौरान तानव मुक्ति, शारीरिक दुर्बलता, उच्च रक्तचाप, एकाग्रता में कमी, भावनात्मक विकास पर केंद्रित विशेष योगासन, प्राणायाम और मुद्राओं का अभ्यास करवाया जायेगा।
हार्टफुलनेस प्रतिनिधियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदया से इन सत्रों को सामुदायिक केंद्रों, स्कूलों एवं ग्रामीण परिवेश के अन्य उपयुक्त स्थानो पर आयोजित करने की अनुमति का अनुरोध किया। हमारे प्रशिक्षित स्वयंसेवक यह सुनिश्चित करेंगे कि सत्र सभी आवश्यक दिशा निर्देशों और प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए निर्बाध रूप से निशुल्क आयोजित किए जाएँ। इस अवसर पर हार्टफुलनेस प्रशिक्षक डॉ सुबोध शर्मा, पूर्व अधिष्ठाता एम पी यू ए टी, और राजसमंद जिला समन्वयक श्री देवी लाल चंदेल भी उपस्थित थे। उदयपुर जिला समन्वयक सुआ लाल मीणा, आयकर अधिकारी ने आपके समय, विश्वास, प्रोत्साहन और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
सादर प्रकाशनार्थ
उदयपुर में प्रस्तावित एकात्म अभियान के ब्रोशर का विमोचन

Advertisements
