उदयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए पूरे देश से 1 करोड़ से अधिक लोगो तक पहुच कर उनके सुझाव एकत्रित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस हेतु सुझावो की तैयारी को लेकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच कर सुझाव एकत्रित करने का अभियान उदयपुर शहर जिला द्वारा चलाया जाएगा। इसके तहत उदयपुर लोकसभा क्षेत्र मे विकसित भारत संकल्प पत्र के आमजन के सुझाव प्राप्त करने के लिए एलईडी रथ के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सुझाव पेटिका के माध्यम से लिये जाएंगे। सभी प्रकोष्ठ इस हेतु विभिन्न सम्मेलन करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत सभी समाज व विभिन्न वर्गों व प्रभावशाली लोगों से इस अभियान के तहत नमो एप व सुझाव पेटी के माध्यम से संकल्प पत्र के सुझाव लिए जाएँगे।भाजपा के पदाधिकारी व मंडल व मोर्चा पदाधिकारी घर घर जाकर जनसम्पर्क करेंगे व सुझाव लेंगे। एल ई डी वैन के माध्यम से नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरण किये जाएँगे। इस हेतू जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ व उपाध्यक्ष खुबीलाल पालीवाल को अभियान संयोजक लगाया गया एवं एलईडी प्रचार रथ के संयोजन हेतु संयोजक जि़ला मंत्री करण सिंह शक्तावत व अमृत मेनारिया को नियुक्त किया गया। इस अभियान को लेकर पटेल सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, जिला प्रभारी बंसीलाल खटीक, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, उपमहापौर पारस सिंघवी, जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता माण्डावत, आपदा एवम राहत विभाग प्रदेश संयोजक जिनेंद्र शास्त्री व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल सोशल मीडिया विभाग प्रदेश सहसंयोजक मोहित सनाढ्य, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष तखत सिंह शक्तावत, खुबिलाल पालीवाल, अतुल चंडालिया, राजकुमार चित्तौड़ा, देवीलाल शर्मा, हंसा माली, विजय लक्ष्मी कुमावत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की झीलों में मछली पकडऩे ठेके निरस्त के आदेश सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन ने का फाग उत्सव व महिला दिवस