Site icon 24 News Update

उदयपुर में दिनदहाड़े फायरिंग जैनम ज्वैलर्स के मालिक की हत्या

Advertisements

लूट के बाद डेढ़ किलो सोना लेकर भागे बदमाश, भागते लुटेरों में से एक ने आयड़ में स्कूटी चालक पर किए फायर, पब्लिक ने पकड़ा, जमकर धुलाई के बाद पुलिस को सौंपा, एमबी अस्पताल में जैनम ज्वैलर्स के मालिक की मौत के बाद शहर में गहरा आक्रोश, एफएसएल टीम सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर

24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर में आज दोपहर बाद हाहाकर मच गया। शहर के माया मिष्ठान के पास स्थित जैनम ज्वैलर्स के मालिक की तीन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देते हुए हत्या कर दी। बदमाशों ने मालिक को बूरी तरह से पीटा और उसके बाद गला दबा दिया। उन्हें तुरंत एमबी अस्पताल ले जाया गया जहां पर दम तोड़ दिया। इधर बदमाश आयड़ नदी के रास्ते भागते हुए लोहार कॉलोनी के पीछे वाले रास्ते से दौड़ते हुए मेन रोड की तरफ आए। रास्ते में दूध डेयरी से पहले घर से बाहर खड़े एक युवक से स्कूटी छीन ली ओैर पिस्तौल से युवक पर फायर कर दिए। कितने फायर किए, इसकी पुष्टि नहीं हुई। युवक और उसकी मां ने लुटेरे को रोकने का प्रयास भी किया मगर सफल नहीं हुए। इधर, मुकेश डेयरी के पास गली का मुहाना संकडा होने और कई वाहनों के एक साथ आ जाने से लोगों ने भागते हुए लुटेरों में से एक को पकड़ लिया व मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक को लोगों ने लातों-घूंसों से जमकर धोया। उसके चहरे व सिर से खून निकलने लगे। तभी सूचना पाकर आयड़ चौकी से पुलिस मौके पर आई और भीड़ से छुड़ाते हुए लुटेरे को भीड़ से अलग कर बाइक पर बिठा कर ले गए। इससे पहले उसने एक पुलिसकर्मी पर भी फायर किया। बताया गया कि ज्वैलरी शॉप से डेढ़ किलो सोने से भरा बैग लूटकर ले गए। ज्वैलर शॉप पर पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम साक्ष्य ले रही है। लुटेरों के फिंगर प्रिंट लिए जा रहे हैं व सीसीटीवी साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि सोने से भरा बैग भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस घटना से पूरे शहर में भय का माहौल व्याप्त हो गया। जैनम ज्वेलर्स पर प्रत्याक्षदर्शियों ने कहा कि तीन जने आए थे व लूट वारदात को अंजाम दे दिया। जैनम ज्वेलर्स के व्यापारी अनिल जैन का शव अभी मोर्चरी में रखवाया गया है। उनके मौत की सूचना से पूरे शहर में लोगों में गहरा आक्रोष है। इधर बताया गया कि एक अन्य लुटेरा भागते हुए सुखेर पुलिस के हत्थे चढ गया व उसने पुलिस पर फायर किया है मगर इसकी भी पुष्टि शाम 6 बजे तक नहीं हो सकी है। पकडे गए युवक का नाम विकास चौधरी बताया जा रहा है जो रोहतक का रहने वाला है। पुलिस ने पूरे संभाग में नाकाबंदी कर दी है व लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। भागते हुए बाकी बदमाशा कहां पर गए। इस बारे में गहरी छानबीन की जा रही है। शहर के सभी रास्तों पर पुलिस ने हर वाहन की जांच शुरू कर दी है व आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। आपको बता दें कि इस वारदात के सभी तथ्य शाम 6 बजे तक के हैं व लगातार अपडेट हो रहे हैं।

Exit mobile version