24 न्यूज अपडेट. जोधपुर। जोधपुर में कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के खिलाफ उदयपुर की एनआई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह आदेश 16 अप्रैल को निकाला गया है जिसमें सुनवाई की तारीख 20 मई को है। कोर्ट की ओर से जारी किया गया यह वारंट आदेश आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद चर्चाओं का दौर गर्म हो गया। बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार नाम के प्रार्थी ने उदयपुर विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट कोर्ट 7 उदयपुर में गिरनार होटल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर करण सिंह के खिलाफ चैक अनादरण का वाद दायर करवाया है। इस मामले में 16 अप्रैल को पेशी थी तथा करणसिंह उचियारड़ा के खिलाफ इसी पेशी के दिन कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.