24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नगर निगम भीलवाड़ा और सेवा भारती की ओर से भीलवाड़ा में आजाद चौक पर आज अनूठा प्रयोग किया गया। यहां पर सामूहिक मेहंदी बनाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से वहां के आजाद चौक प्रांगण में बैठने की उचित व्यवस्था की गई। दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं एक निर्धारित शुल्क पर उनकी मनपसंद डिजाइन में मेहंदी लगा रही हैं। नगर निगम की इस पहल को अनूठा बताया जा रहा है व खूब समर्थन मिल रहा हैं। इस आइडिया में मेहंदी बनाने वाली महिलाओं को रोजगार मिला है तो मेहंदी बनवाने के लिए आने वाली महिलाओं को भी मनपसंद डिजाइन मनपसंद दरों पर बनवाने को मिल रही है। साथ ही अन्य महिलाओं से बातचीत का अवसर भी मिल रहा है। उदयपुर में महापौर चाहें तो यह प्रयोग आज अभी कर सकते हैं। इसका चुनावों में भी लाभ मिल सकता है। यदि उनका इंटरेस्ट कम हो व दिलचस्पी नहीं हो तो वे मातहतों को यह जिम्मा दे सकते हैं। मेला प्रांगण पहले ही सज चुका है, उसमें यह प्रयोग किया जा सकता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि हिन्दू धर्म में करवा चौथ पर मेहंदी का बडा महत्व है व इसके लिए महिलाओं को कई बार बुकिंग करवा कर इंतजार करना पडता है। नगर निगम और सेवा भारती के माध्यम सेएक मंच उपलब्ध करवाया है ताकि ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े व ज्यादा खर्चा भी नहीं हो। बहनों को इसका लाभ होगा। भीलवाड़ा में मेंहदी आर्टिस्ट ने मीडिया से कहा कि करवा चौथ के अवसर पर नगर निगम और सेवा भारती के के द्वारा जो व्यवस्था की गई है, यह बहुत अच्छी व्यवस्था है। पहले घर-घर जाकर मेहंदी बनाते थे, अब यहां एक ही जगह पर महिलाएं मेहंदी बनवा रही हैं। यह सुविधा हम लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। हम चाहते हैं कि आगे भी इसी तरह की व्यवस्था हो, ताकि हमें कहीं इधर उधर ना जाना पड़े और एक ही जगह जाकर आजाद चौक में मेहंदी बनवा ले। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तुलसीदासजी की सराय मे खाटूश्याम कीर्तन कल, करवा चौथ पर महिलाएं सामूहिक चंद्र अर्ध्य देकर खोलेंगी वृत बुलेट चोर गिरफ्तार, 3 मोटरसाईकिल और एक लोडिंग टेम्पो जब्त