Advertisements
24 News Update उदयपुर, 19 जून। नागौर में आयोजित राजस्थान राज्य सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले उदयपुर के देव गुर्जर का चयन राजस्थान राज्य की अंडर-18 बालक वर्ग कबड्डी टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के आधार पर अंतिम टीम का गठन किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। देव गुर्जर की इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खनुजा, आयोजन सचिव जालमचंद जैन, कपिल जैन और श्याम सुंदर शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। देव का यह चयन जिले के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

