Site icon 24 News Update

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हादसे में दूसरी मौतः घायल महिला ने तोड़ा दम

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र में दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में रविवार को इलाज के दौरान घायल महिला शशिकला मेहता ने दम तोड़ दिया। हादसा शुक्रवार को तब हुआ जब डूंगरपुर जा रही कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा पहुंची, जहां सामने से तेज रफ्तार आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कार में आगे बैठे गजेंद्र भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं कार में सवार गौरव मेहता, शशिकला मेहता और सुमित्रा भट्ट गंभीर रूप से घायल हुए थे। शशिकला का इलाज उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से तेज गति में आ रही कार ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कार को टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची। कार सवार परिवार डूंगरपुर से उदयपुर एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आया था और लौटते समय यह हादसा हो गया। खेरवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का प्राथमिक कारण बताया है।

Exit mobile version