24 न्यूज अपडेट उदयपुर ।श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 12 अक्टूबर शनिवार को 76वां विजया दशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पंचायत और सेवा समिति के सदस्यों की टीम दिन रात तैयारी कर रहीं हैं। पंचायत के मनोज कटारिया ने बताया कि इस बार 76वां दशहरा महोत्सव, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को महाराणा भूपाल स्टेडियम, चेतक पर आयोजित किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था, जिसे विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है, दोपहर 3 बजे भगवान राम और लक्ष्मण द्वारा शिव पूजन किया जाएगा,शोभायात्रा और मुख्य कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे सनातन धर्म मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होकर शाम 5.30 बजे स्टेडियम पहुंचेगी। इसमें आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। 6.30 बजे से सास्कृतिक कार्यक्रम,शाम 7.00बजे भव्य आतिशबाजी के साथ 7.30 बजे लंका दहन और फिर 7.45 बजे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतलों का आतिशी दहन किया जाएगा, पिछले वर्ष आतिश दहन कार्यक्रम में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए इस बार गांधी ग्राउंड के दोनों गेटो पर बड़ी एल इडी स्क्रीन वॉल विद साउंड लगवाई जाएगी जिससे आमजन उत्सव का आनंद ले सके साथ ही ग्राउंड में समय पर पहुंचने वाले को ही प्रवेश दिया जाएगा ।पंचायत गुरूमुख कस्तूरी ने बताया कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव की तैयारी को लेकर पंचायत और सेवा समिति के सदस्यों के बीच विभिन्न कार्यभारों की समिति बनाकर कार्य सौपे ,ंताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके, इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों से अधिक भव्य होगा, इस बार दोपहर में शक्ति नगर से निकलने वाली शोभायात्रा में पालीवाल समाज ,झूलेलाल सेवा समिति, नारायण सेवा संस्थान ,तारा सेवा संस्थान ,अक्षय सेवा संस्थान, व्रिप्र फाउंडेशन, सिंधी साहिती, पंचायत, भोपालपुरा युवा संगठन (खानपुरी), वेस्ट जोन आदि संगठनों द्वारा शोभायात्रा में आर्कषण झाकियां की प्रस्तुति दी जाएगी।समिति के नरेन्द्र कथूरिया ने बताया कि रावण का पुतला 70 फीट, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले लगभग 65 फीट ऊंचे होंगे, जबकि 100 फीट लंबी सोने की लंका का निर्माण मथुरा से आई शाकिर अली की टीम द्वारा किया जा रहा है यह पुतले 9 अक्टूबर से समाज व नगर निगम के सहयोग से गांधी ग्राउंड पहुचाये जायेगे ,साथ ही गांधी ग्राउंड के कार्यक्रम का इंश्योरेंस भी कराया जाएगा।पंचायत और सेवा समिति के सदस्य नानकराम कस्तूरी, जितेंद्र तलरेजा, रमेश तलदार, विजय आहुजा, हेमन्त गखरेजा, मनीष खथूरिया, मुकेश गखरेजा, सुरेश डोडेजा, विजय कस्तूरी, अनिल कस्तूरी,धर्मश सपरा, गुड्डू भाई, जीतू डोडेजा, दिलीप खानपुरी ,राजेश कटारिया ,धर्मेंद्र सोनी और कार्यकर्ता पूरी मेहनत से कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। यह जानकारी समाजसेवी जितेंद्र कालरा ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एक स्वर में आजीवन सदस्य बोले-खेलगांव का सर्वांगीण विकास और ओलंपिक स्तरीय प्रतिभाएं तराशना हमारा ध्येय इण्डक्शन प्रोग्राम में नवीन दण्ड विधियों की जानकारी प्राप्त की।सिंघानिया लॉ कॉलेज में नवआगंतुकों का स्वागत किया