24 news update. मथुरा. इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी का रविवार को देहरादून में निधन हो गया। वह 80 साल के थे। उन्हें हार्ट से संबंधित बीमारी थी। उनके पार्थिव शरीर को रविवार की शाम को दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए रखा गया। 6 मई को उनके पार्थिव शरीर को वृंदावन में स्थित इस्कॉन गोशाला में समाधि दी जाएगी।
दिल्ली में जन्म, फ्रांस-कनाडा में पढ़ाई
गोपाल कृष्ण गोस्वामी का जन्म 1944 में दिल्ली में हुआ था। वह एक मेधावी छात्र थे। उन्हें सोरबोन विश्वविद्यालय (फ्रांस) और मैकगिल विश्वविद्यालय (कनाडा) में अध्ययन करने के लिए दो छात्रवृत्तियां प्रदान की गई थीं। उन्होंने 1968 में कनाडा में अपने गुरु और इस्कॉन के संस्थापक-आचार्य श्रील प्रभुपाद से मुलाकात की और तभी से उन्होंने सभी की शांति और कल्याण के लिए भगवान श्री कृष्ण और सनातन धर्म की शिक्षाओं को दुनियाभर में प्रचार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.