Site icon 24 News Update

इन चोरों से सावधान…….देख लो चेहरे……अशोकनगर इनामोर शोरूम से 16 मिनट में ले उड़े 15 हजार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। इन दो चेहरों को ध्यान से देख लीजिए, आस-पास दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दीजिए। ये भोले-भाले चेहरे दुकानों में घुसकर गल्ले साफ कर रहे हैं। युवती स्टाफ को बातों में लगाती है तो युवक गल्ले से मिनटों में पैसे उड़कर चंपत हो जाता है।
अशोकनगर में इनामोर शोरूम पर आज सुबह लगभग 28 से 30 साल के एक युवक और युवती खरीददारी करने आए और युवक ने गल्ले से 15 हजार रूपए चुरा लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें युवक आस-पास देखते हुए मौका पाते ही सीधा गल्ले में हाथ डालता है और बाहर की ओर चला जाता है। एनामोर पर सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 10 बजकर 49 मिनट पर एक लड़का और लड़की आए। उसके बाद लड़की चेंजिंग रूम में चली गई। उसने वहां मौजूद स्टाफ को बुलाया। पीछे से युवती के साथ आए युवक ने आस पास टटोलते हुए अचानक गल्ले में हाथ डाल कर 15 हजार रूपए निकाल लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही है। युवक का चेहरा भी साफ दिख रहा है। शोरूम के ऑनर कमलेश गहलोत ने बताया कि दोनों पहनावे से टूरिस्ट लग रहे थे। उनकी भाषा लोकल नहीं थी। कैमरे में दिख रहा है कि वे दोनों सड़क पर वाक करते हुए दुकान में घुसे थे। आस पास के कैमरे देखने के बाद पता चलेगा कि वे किस वाहन से आए थे। अशोकनगर पर इनामोर लेडीज इनरविंयर स्टोर है। प्रोपराइटर कमलेश गहलोत ने बताया कि लड़की ब्लैक टीशर्ट पहन कर आई थी। उसके पास एक पर्स था। लड़के के पास कोई बेग नहीं था। उन्होंने कहा कि सुबह स्टाफ ने दुकान को व्यवस्थित करना शुरू ही किया था कि पहले कस्टमर के रूप में ये देनों एंटर हुए व गल्ले से 15 हजार उड़ाकर ले गए। मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई है व व्यापारी अपने स्तर पर भी सीसीटीवी देख कर और अधिक सक्ष्य जुटा रहे हैं।

अशोकनगर एनामोर शोरूम चोरी मामला

विवरणजानकारी
घटना स्थानअशोकनगर, एनामोर लेडीज इनरवियर स्टोर, उदयपुर
घटना का समयसुबह 10:49 बजे
चोरी की गई राशि₹15,000
अपराधी28-30 वर्ष का युवक और युवती
सीसीटीवी फुटेजवारदात कैद, युवक का चेहरा साफ दिखा
युवती की भूमिकास्टाफ को चेंजिंग रूम में बुलाया
युवक की भूमिकागल्ले से पैसे निकालकर फरार हुआ
पोशाक विवरणयुवती – ब्लैक टीशर्ट, पर्स साथ में; युवक – बिना बैग के
व्यवसायी का बयानआरोपी टूरिस्ट लग रहे थे, लोकल भाषा नहीं थी
अन्य जांचआसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है
पुलिस कार्रवाईसूचना दी गई, व्यापारी भी साक्ष्य जुटा रहे हैं

नोट….खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

Exit mobile version