24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। इन दो चेहरों को ध्यान से देख लीजिए, आस-पास दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दीजिए। ये भोले-भाले चेहरे दुकानों में घुसकर गल्ले साफ कर रहे हैं। युवती स्टाफ को बातों में लगाती है तो युवक गल्ले से मिनटों में पैसे उड़कर चंपत हो जाता है।अशोकनगर में इनामोर शोरूम पर आज सुबह लगभग 28 से 30 साल के एक युवक और युवती खरीददारी करने आए और युवक ने गल्ले से 15 हजार रूपए चुरा लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें युवक आस-पास देखते हुए मौका पाते ही सीधा गल्ले में हाथ डालता है और बाहर की ओर चला जाता है। एनामोर पर सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 10 बजकर 49 मिनट पर एक लड़का और लड़की आए। उसके बाद लड़की चेंजिंग रूम में चली गई। उसने वहां मौजूद स्टाफ को बुलाया। पीछे से युवती के साथ आए युवक ने आस पास टटोलते हुए अचानक गल्ले में हाथ डाल कर 15 हजार रूपए निकाल लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही है। युवक का चेहरा भी साफ दिख रहा है। शोरूम के ऑनर कमलेश गहलोत ने बताया कि दोनों पहनावे से टूरिस्ट लग रहे थे। उनकी भाषा लोकल नहीं थी। कैमरे में दिख रहा है कि वे दोनों सड़क पर वाक करते हुए दुकान में घुसे थे। आस पास के कैमरे देखने के बाद पता चलेगा कि वे किस वाहन से आए थे। अशोकनगर पर इनामोर लेडीज इनरविंयर स्टोर है। प्रोपराइटर कमलेश गहलोत ने बताया कि लड़की ब्लैक टीशर्ट पहन कर आई थी। उसके पास एक पर्स था। लड़के के पास कोई बेग नहीं था। उन्होंने कहा कि सुबह स्टाफ ने दुकान को व्यवस्थित करना शुरू ही किया था कि पहले कस्टमर के रूप में ये देनों एंटर हुए व गल्ले से 15 हजार उड़ाकर ले गए। मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई है व व्यापारी अपने स्तर पर भी सीसीटीवी देख कर और अधिक सक्ष्य जुटा रहे हैं। अशोकनगर एनामोर शोरूम चोरी मामला विवरणजानकारीघटना स्थानअशोकनगर, एनामोर लेडीज इनरवियर स्टोर, उदयपुरघटना का समयसुबह 10:49 बजेचोरी की गई राशि₹15,000अपराधी28-30 वर्ष का युवक और युवतीसीसीटीवी फुटेजवारदात कैद, युवक का चेहरा साफ दिखायुवती की भूमिकास्टाफ को चेंजिंग रूम में बुलायायुवक की भूमिकागल्ले से पैसे निकालकर फरार हुआपोशाक विवरणयुवती – ब्लैक टीशर्ट, पर्स साथ में; युवक – बिना बैग केव्यवसायी का बयानआरोपी टूरिस्ट लग रहे थे, लोकल भाषा नहीं थीअन्य जांचआसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैपुलिस कार्रवाईसूचना दी गई, व्यापारी भी साक्ष्य जुटा रहे हैं नोट….खबर लगातार अपडेट की जा रही है…. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अब तक रहस्य बना हुआ है युवती का अधजला शव, पुलिस सीसीटीवी के भरोसे मंत्री पुत्र SUV हादसा मामला : सीने में अंदरूनी चोटें, हालत खतरे से बाहर