24 न्यूज अपडेट. नेशनल डेस्क। अब बुडलोजर जस्टिस के दौर में पॉलिटिक्स में जमाना टिट-फॉर-टेट का आ गया है। जिसके हाथ में पावर होता है वही डंडा लेकर उसका यूज और मिसयूज करता दिखाई देता है। आंध्रप्रदेश में नई सरकार बनते ही यह देखने को मिल रहा हैं। वाईएसआर के गुंटूर जिले के तडेपल्ली में स्थित करीब 9,365 वर्ग फीट में बनाए जा रहे पार्टी ऑफिस को आज ध्वस्त किया गया। शनिवार सुबह 5ः30 बजे यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने की। इस कार्रवाई की टाइमिंग की जबर्दस्त चर्चा की जा रही है। आपको याद दिला दें कि सितंबर 2023 में जगनमोहन रेड्डी सीएम थे, तब टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू को सुबह 6 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। भ्रष्टाचार के आरोप में चंद्रबाबू को अरेस्ट किया था। अब रेड्डी का ऑफिस 5ः30 बजे तोड़ा गया है। लोग दोनों के समय को जोड़कर देख रहे हैं। इससे पहले, हैदराबाद महानगर निगम ने रेड्डी के लोटस पॉन्ड आवास से लगे फुटपाथ पर अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इसका उपयोग सुरक्षाकर्मी कर रहे थे। राज्य सरकार की एजेंसियों की इस कार्रवाई पर जगन मोहन रेड्डी ने कहा- आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रिमो चंद्रबाबू नायडू बदले की राजनीति कर रहे हैं। एक तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं। राज्य सरकार की कार्रवाई पर कहा कि ऑफिस तोड़े जाने से पहले उसमें स्लैब डालने की तैयारी हो रही थी। तेलंगाना हाईकोर्ट ने किसी भी तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। पार्टी की लीगल टीम ने कमिश्नर को इस आदेश से अवगत करा दिया था। इसके बाद भी आदेश की अवहेलना की है।सरकार बनाने के बाद तेलुगु देशम पार्टी हमलावर है। प्रेसिडेंट जगन मोहन रेड्डी पर सार्वजनिक धन के गलत उपयोग का आरोप लगाया गया है। जगन ने विशाखापट्टनम में समुद्र के किनारे रुशिकोंडा पहाड़ी पर लग्जरी सी-फेसिंग रिजॉर्ट पर जनता का 500 करोड़ रुपए खर्च करने का आरोप है। विधायक जी श्रीनिवास राव ने एनडीए डेलिगेशन और पत्रकारों के साथ रिजॉर्ट का दौरा किया था। पार्टी ने 16 जून को दावा किया कि इस रिजॉर्ट के इंटीरियर डिजाइन में 33 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। आरोप है कि रिजॉर्ट में 15 लाख रुपए की कीमत वाले 200 झूमर लगाए गए हैं। महंगी कलरफुल लाइट्स लगाई गई हैं। बाथरूम से लेकर पूरे रिजॉर्ट में सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम है। हालांकि, वाईएसआर सीपी ने खारिज करते हुए कहा था कि यह बिल्डिंग सरकार की है। रिजॉर्ट को टूरिज्म प्रोजेक्टर के तौर पर आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने बनाया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करने वाले लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन देर से जागे : अब जिला और उपखंड स्तर पर संगोष्ठियां करके 24 से 28 जून तक समझाएंगे तीन नए कानून, 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम कानून