24 न्यूज़ अपडेट. निंबाहेड़ा । निंबाहेड़ा में यहां कृषि उपज मंडी प्रांगण में बुधवार को निंबाहेड़ा क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष गोपाल लाल आंजना एवं मुख्य व्यवस्थापक देवेन्द्र प्रसाद मीणा ने किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए लाए जाने वाली मूंगफली तोल केंद्र का शुभारंभ किया गया।ज्ञातव्य हो कि मुंगफली की सरकारी खरीद के लिए राजफेड के ऑनलाइन पोर्टल पर किसानों द्वारा अपना पंजीयन करवाया गया उन किसानों को मूंगफली तोल की तारीख दी गई, क्षेत्र के किसानों के द्वारा करवाए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का बुधवार को सरकारी खरीद हेतु मूंगफली तोल प्रारंभ किया गया।यहां कृषि उपज मंडी प्रांगण में क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा समर्थन मूल्य तोल केंद्र के शुभारंभ अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति के उपाध्यक्ष रतनलाल गायरी, गांव मरजीवी निवासी किसान विजेश, किशोर, देवीलाल, गणपतलाल, रमेश चन्द्र एवम् क्रय विक्रय सहकारी समिति ने के कर्मचारीगण इत्यादि सहित बड़ी संख्या में किसान बन्धु उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जहाजपुर अनुभव प्रमाण पत्र मामले मे सफाई कर्मचारीयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अस्पृश्यों के हितैषी बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर विशेष