24 न्यूज अपडेट। डूंगरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अशोक पटेल रणोली को जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस घोषणा को पार्टी चुनाव पर्यवेक्षक नारायण सिंह राजपुरोहित ने किया। यह फैसला पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, क्योंकि लगातार दूसरी बार सागवाड़ा क्षेत्र से ओबीसी वर्ग के नेता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा इस पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। इन उम्मीदवारों में हरीश पाटीदार, धनपाल जैन, सुदर्शन जैन, और भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज जैन जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। सभी पक्षों से विचार-विमर्श करने के बाद रणोली के नाम पर सहमति बनी और उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। भाजपा की रणनीति और ओबीसी वर्ग को प्राथमिकता भाजपा ने इस बार भी ओबीसी समुदाय से ही जिलाध्यक्ष को चुना है। इससे पहले हरीश पाटीदार भी इसी समुदाय से थे। यह फैसला भाजपा की सागवाड़ा क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने और ओबीसी समुदाय को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। डूंगरपुर जिले में भाजपा की स्थिति डूंगरपुर जिले में चार विधानसभा सीटें हैं – सागवाड़ा, आसपुर, डूंगरपुर, और चौरासी। इन चार में से सिर्फ सागवाड़ा में भाजपा विधायक है, जबकि आसपुर, डूंगरपुर और चौरासी सीटों पर बीएपी और कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में भाजपा के लिए यह जरूरी था कि वह सागवाड़ा में अपनी पकड़ और मजबूत करे। कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत अशोक पटेल रणोली की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। भविष्य की राजनीति पर असर भाजपा के इस फैसले को आगामी चुनावों की दृष्टि से एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल पार्टी की सागवाड़ा में स्थिति मजबूत होगी बल्कि ओबीसी वर्ग में भी भाजपा का समर्थन बढ़ने की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्करमें 1 युवक की मौत सात फेरों से पहले आ गई पुलिस, रूक गई नाबालिग की शादी