निम्स विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के उद्घाटन समारोह मे देश के ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियो क्रमशः अशोक ध्यानचंद (ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी – हॉकी), श्रीराम सिंह शेखावत ( पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी – एथलेटिक्स) सहित कई अन्तरराष्ट्रीय खिलाडियो ने की शिरकत 24 न्यूज अपडेट जयपुर। निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान, जयपुर संस्थापक एवं चांसलर प्रो. बलवीर सिंह तोमर के मार्गदर्शन तथा प्रो. अमेरिका सिंह के निर्देशन मे विश्वविद्यालय खेलो के क्षेत्र मे नई दिशा तय करने को लेकर प्रतिबद्ध है। निम्स युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के भव्य उद्घाटन समारोह मे देश के जाने माने अन्तरराष्ट्रीय खिलाडियो क्रमशः श्री अशोक कुमार ध्यानचंद(ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी – हॉकी ) श्री राम सिंह शेखावत ( पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी – एथलेटिक्स) श्री विक्रम सिंह शेखावत (अन्तरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाडी) श्री गजेंद्र सिंह राठौड ( पूर्व जिला खेल अधिकारी, जयपुर) श्री रमेश सिंह (महाराणा प्रताप एवं गुरू वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित अन्तरराष्ट्रीय रोल बोल खिलाड़ी) श्री पुष्पेन्द्र सिंह शक्तावत ( उपाध्यक्ष हॉकी उदयपुर) सहित कई प्रतिष्ठित खिलाडियो ने की शिरकत। निम्स विश्वविद्यालय युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के उद्घाटन के साथ ही मुख्य अतिथि “श्री अशोक कुमार ध्यानचंद“ की उपस्थिति मे निम्स विश्वविद्यालय के सलाहकार एवं क्रीडा मण्डल के अध्यक्ष, प्रो. अमेरिका सिंह की अध्यक्षता मे पहली बार आयोजित हुई विश्वविद्यालय क्रिडा मण्डल की बैठक मे निम्स विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने “मेजर ध्यानचंद फैलोशिप“ प्रारम्भ करने का प्रस्ताव दिया जिसमे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं विश्व हॉकी मे योगदान पर शोध करने वाले शोधार्थी को मासिक पच्चीस हजार रूपये की फैलोशिप प्रदान करने का अनुमोदन माननीय प्रो. (डॉ.) बलवीर सिंह तोमर, निम्स विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। वर्ष 2024-25 की अन्तर महाविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए कैलेण्डर जारी कर विभिन्न संघटक महाविद्यालयो को आवंटन किया गया। इस वर्ष से निम्स विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा पांच खेलो क्रमशः बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी तथा शतरंज खेलो मे राजस्थान राज्य के विश्वविद्यालयो के मध्य निम्स आमंत्रण स्पर्धा के आयोजन का निर्णय लिया गया। क्रीडा मण्डल के सचिव, डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने आगामी वर्ष मे भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित होने वाली अन्तर विश्वविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता मे निम्स विश्वविद्यालय के प्रतिनिधित्व तथा नार्थ वेस्ट जोन फुटबॉल ( पुरूष ) तथा वेस्ट जोन हैंडबॉल (महिला) प्रतियोगिता के आयोजन के सन्दर्भ मे वित्तीय प्रस्ताव और कार्य योजना सदन के समक्ष प्रस्तुत किए गए जिस सर्व सम्मती से पारित किया गया । क्रीड़ा मण्डल की बैठक के दौरान निम्स विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सदस्य श्री आशिष माथुर डायरेक्टर ट्रेनिंग प्लेसमेंट, प्रो. आर.पी. सिंह, प्राचार्य फार्मेसी कॉलेज’, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्राचार्य, होटल मैनेजमेंट, प्रो. दिपिका वार्ष्णेय मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान महाविद्यालय, प्रो. अनुपमा पाण्डेय, प्राचार्य,कॉमर्स एवं मेनेजमेंट कालेज, डॉ. सुनिता यादव सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षा, एक्सटर्नल मेम्बर के रूप मे शारीरिक शिक्षा विभाग,कोटा विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, तथा बी.एन. विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जोगेन्द्र सिंह खंगारोत, निम्स विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री गोविन्द शर्मा, निम्स फार्मेसी कॉलेज के सह आचार्य डॉ. अनुराग मिश्रा एवं निम्स इंजीनियरिंग फेकल्टी के सहायक आचार्य डॉ. हरिश कुमार उपस्थित रहे।’ Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर के पत्रकार को कांग्रेसी प्रवक्ता कहने वाले अनुराग ठाकुर आखिर क्यों हुए मंत्रिमंडल से आउट जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का विजन दस्तावेज तैयार करने को लेकर कार्यशाला