24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए जिला स्पेशल टीम और हिरणमगरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने दीपक गर्ग नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के सुपरविजन में हुई। आरोपी दीपक गर्ग, जो मूल रूप से पाली जिले के भातूंद गांव का निवासी है, फिलहाल उदयपुर के मनवाखेड़ा इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। अवैध हथियारों की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में प्रकरण संख्या 62/2025 के तहत धारा 03/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे…
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.