

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा के निधन पर आज शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें राज्य सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व विधायक नाना लाल अहारी, ललित तलेसरा, नीरज अग्निहोत्री, रूपेश जैन, मिलिंद पालीवाल, रोनक राज सिंह, राजेश गोयल, राजू पाटिया, सतीश गुप्ता, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थिति थे।
इधर, राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। किरोड़ीलाल मीणाकृषि, पंचायतीराज के साथ ही आपदा राहत विभाग के भी मंत्री है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बारिश के हालात के बहाने किरोड़ीलाल के इस्तीफे पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई है। सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा- प्रदेशभर में भारी बारिश और इससे संबंधित दुर्घटनाओं के कारण 25 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी आपदा की स्थिति में राज्य के आपदा राहत मंत्री के बारे में जनता को यह नहीं पता कि वे पद पर हैं या इस्तीफा स्वीकार हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इससे उचित मॉनिटरिंग और राहत बचाव कार्यों के लिए निर्देश मिल सके। विकट परिस्थितियों में ऐसी असमंजस की स्थिति राज्य की जनता के साथ छलावे जैसा है। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि किरोड़ीलाल जल्द कामकाज संभालेंगे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.