उदयपुर। भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर की ओर से सिन्ध सपूत अमर बलिदानी हेमू कालाणी की 101वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। हेमू कालाणी स्मारक प्रतापनगर में मनाई गई। संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी एवं अध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी ने बताया कि हेमू कालाणी की मूर्ति का दुग्धाभिषेक किया गया। अतिथियों एवं मातृ शक्ति द्वारा भारत माता के चित्र एवं हेमू कालाणी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर वीर सपूत को याद किया गया। प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया ने अपने सम्बोधन में बताया कि हेमू कालाणी का जन्म सिंध प्रांत के सखर शहर मे 23 मार्च 1923 को हुआ था। बाल्यकाल से ही उसके मन मे राष्ट्र भक्ती की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। हेमू कालाणी ने अन्य सैंकड़ों सिन्धी युवाओं के साथ स्वराज सेना में जुड़ कर सिन्ध प्रान्त में क्रांति की ज्वाला जलाई। भारत माता को अंग्रेजों की दास्ता से मुक्त कराने में 19 वर्ष की अल्पायु मे हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहूति दे दी। ऐसे वीर सपूत को याद करते हुए उसकी 101वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्र भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इस उत्सव में खान चन्द मगनानी, दीपक रंगवानी , ज्ञानेंद्र ज्ञानी, विकी राजपाल ,राजेश खत्री, कमलेश चैनानी, रमेश दतवानी ,बसन्त पंजवानी, राजेन्द्र सिंह सौखी, रामचन्द्र चोटरानी ,अशोक राजपाल ,मनीष विधानी ,भगवान सचदेव, महिपाल सिंह शम्भु सिंह, मोहिनी साधवानी ,उर्मिल नन्दवानी, जया पहलवानी, मीनल पुरुस्वानी आदि उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एग्जाम अलर्ट…..आरपीएससी 28 मार्च को अपलोड करेगा इन13 ऐच्छिक विषयों के एडमिट कार्ड…. जहां पिता को मार कर गाड़ा, वहीं दो दिन तक आराम से बैठ कर खाना खाता रहा आरोपी