24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। बारिश का दौर दो दिन के लिए थम गया है लेकिन पानी की लगातार आवक होते रहने से कल रात करीब पौने 11 बजे पिछोला से पानी लिंक नहर के काले किवाड़ को खोलकर फतहसागर में डाइवर्ट किया गया है। इससे फतहसागर के जल्दी भरने की उम्मीद बढ़ गई है। अगर स्वरूप सागर के गेट खोल दिए जाते तो आज आयड़ के कर्णधारों के सामने शहर की लाइफलाइन में पैसा पानी में बहाने के सवाल का जवाब देना भारी पड़ जाता। बहरहाल, यह सवाल कल या परसों फिर से उठ खड़ा होने वाला है, लोग पूछने वाले हैं कि उसकी मेहनत की कमाई खर्च करके नदी को नाला क्यों बना दिया, प्रवाह क्षेत्र में टाइलें और घास क्यों लगाई। बहरहाल, कल सुबह बड़ा मदार छलक गया था तथा छोटा मदार आज छलकने की उम्मीद है। इसकी कुल भराव की क्षमता 21 फीट है व अभी 2 फीट और पानी की जरूरत है। इसके बाद मदार नहर चल पडेगी, वैसे चल तो अब भी रही है, आस-पास का पानी फतहसागर में समा रहा है। कल रात को पौने 11 बजे सीसारमा से पिछोला में पानी की आवक बढऩे के बाद जब पिछोला का जल स्तर 10 फीट 2 इंच का छू गया तो पिछोला-फतहसागर लिंक नहर के गेट खोल कर पानी सीधा फतहसागर में डाइवर्ट कर भेज दिया गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार काले किवाड़ को तीन इंच तक खोला गया है। कल रात को स्वरूप सागर का गेज 10 फीट 2 इंच जब पहुंचा तो यह फतहसागर का गेज 6 फीट 5 इंच पर पहुंच गया। दूसरी तरफ सीसारमा नदी में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। हालांकि इसका वेग आज कम पडने की उम्मीद है। वैसे, मौसम विभाग ने 2 सितंबर को उदयपुर सहित दक्षिणी राजस्थान मेंयेलो अलर्ट जारी किया हुआ है। कहां कितना पानीउदयसागर 21 फीट 6 इंच, कुल क्षमता 24 फीट है।गोवर्धन सागर 6 फीट 6 इंच, कुल क्षमता 9मदार बड़ा ओवर फ्लो हो चुका है क्षमता इसकी 24 फीट हैमदार छोटा 18 फीट 5 इंच कुल क्षमता इसकी 21 फीट हैंआकोदड़ा बांध में 20 फीट 6 इंच पानी है कुल क्षमता 60 फीट हैमादड़ी डेम में 22 फीट पानी है कुल क्षमता 34 फीट हैअलसीगढ़ में 25 फीट पानी है कुल क्षमता 34 फीट हैउदयसागर में 21 फीट 6 इंच पानी है कुल क्षमता 24 फीट है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘बाप’ की धमक के बीच शुरू हुए नेताओं के पगफेरे और टिकटार्थियों की परिक्रमा, अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा 3 को आएंगे बधाई हो, टेंशन खत्म….राजस्थान में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट प्रक्रिया को बंद करने के आदेश, डिप्टी सीएम का आदेश, स्लॉट बुक हैं प्लेट नहीं लगी हैं तो पईसा वापस होगा