24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.com24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। राजसमंद कलेक्टर डॉ. भंवर लाल ने रेलमगरा ब्लॉक के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 3 अधिकारियों के अनुपस्थित मिलने पर उन्हे 17 सीसी की चार्जशीट देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यालयों की व्यवस्थाएं देख उपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत समिति रेलमगरा के अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेश कुमार जैन, अकाउंटेंट निमेष राठौड़ और एमडी पशु चिकित्सालय के डॉ. बाबूलाल को अनुपस्थित होने पर चार्जशीट देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सुबह 9.40 बजे एमडी गांव के पशु चिकित्सालय पहुंचे, जहां ताला लगा मिला। कलेक्टर के आने की सूचना मिली तो पशु सहायक ने आनन फानन में आकर ताला खोला। कलेक्टर ने रजिस्टर का अवलोकन किया तो कई दिनों से रजिस्टर में हस्ताक्षर ही नहीं थे। साथ ही डॉ. बाबूलाल अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने समय पर कार्यालय आने और राजकीय दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने की हिदायत दी। इसके बाद कलेक्टर रेलमगरा पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे। अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेश कुमार जैन, अकाउंटेंट निमेष राठौड़ अनुपस्थित मिले, जिस पर कलक्टर ने चार्जशीट देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यहां उन्होंने साफ-सफाई व कार्यालयों के कामकाज की स्थिति, पेंशन वेरिफिकेशन, लंबित विकास कार्यों, लंबित फाइलों की जानकारी ली। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पैंथर ने 5 लोगों पर किया हमला, उदयपुर से पहुंची टीम ने किया ट्रैंकुलाइज बीमार ऊंटनी को क्रेन की मदद से लाए पशु चिकित्सालय, मालिक छोड़ कर चला गया था 15 दिन पहले