24 न्यूज अपडेट नाथद्वारा. श्रावण मास में श्रीनाथजी में हिंडोलने के दर्शन का आयोजन हुआ, दर्शन
करने के लिए विशेष रूप से अनिल अंबानी और कोकिला बेन आए थे और उन्होंने सांयकाल में लाडले लाल प्रभु और श्रीजी प्रभु में श्री मदन मोहन लाल जी के हिंडोलने के दर्शन किए, वही विशाल बाबा द्वारा अनिल अंबानी और कोकिला बेन का मंदिर की ओर से समाधान स्वागत किया गया।
श्रीजी प्रभु के श्रावण मास के हिंडोलना की सेवा में श्री विशाल बावा पधारे नाथद्वारा…
** श्री विशाल बावा ने श्री लाडले लाल प्रभु एवं श्री मदन मोहन लाल प्रभु को चितराम के हिंडोलने में विराजित कर झुलाकर प्रभु को लाड लड़ाए….
पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथ जी की हवेली के तिलकायत श्री के सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री श्रीजी प्रभु की सेवा में दि. 03/08/2024 शनिवार को प्रातः नाथद्वारा पधारे ! श्री विशाल बावा श्रीजी प्रभु की श्रावण मास की सेवा में विशेष रूप से लाडले लाल प्रभु श्री नवनीत प्रिया जी एवं श्री मदन मोहन लाल प्रभु को हिंडोलने में विराजित कर हिंडोलने में झूलाने के भाव की सेवा करने नाथद्वारा पधारे ! श्रीजी प्रभु एवं लाडले लाल प्रभु में दि. 03/08/2024,शनिवार श्रावण कृष्ण चतुर्दशी के अवसर श्री विशाल बावा ने प्रभु को चितराम के हिंडोलने में विराजित कर हिंडोलने में झुलाकर श्री विशाल बावा ने प्रभु को लाड लड़ाए !
श्री विशाल बावा के नाथद्वारा पधारने के अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय,तिलकायत श्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह,मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल सदस्य श्री सुरेश सांगवी,समीर चौधरी,मंदिर मंडल के संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित,पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी समाधानी उमंग मेहता,जमादार हर्ष सनाढ्य,ओम प्रकाश जलंधरा, कैलाश पालीवाल एवं सैकड़ो वैष्णव जन उपस्थित थे !

