Site icon 24 News Update

अनियंत्रित कार नाले में गिरी, दो युवकों की मौत, दो की बची जान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट . उदयपुर। उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में खेरवाड़ा के जलपका गांव में नालाफला पुलिया पर हादसा हो गया। रविवार देर शाम यहां पर एक अनियंत्रित कार पानी में डूब गई। इसके बाद कार सवार दो दोस्तों की दुखद मौत हो ग, दो अन्य दोस्तों ने कार से निकलकर मुश्किल से जान बचाई। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि तिलकेश मीणा(25) और चिराग मेघवाल(24) की डूबने से जान चली गई। ये दोनों युवक खेरवाड़ा की गोविंद कॉलोनी के रहने वाले हैं। कार सवार दो अन्य साथी शीशे तोड़कर कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने मृतकों के शवों को खेरवाड़ा हॉस्पिटल मॉर्चरी में रखवाया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनें को सौंपे गए हैं। बताया गया कि तेज स्पीड कार में 4 युवक सवार थे। पुलिया से गुजरते समय दीवार नहीं होने से अचानक कार अचानक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। आसपास बचाने वाला भी कोई नहीं था। कार नाले में डूब गई और दो युवकों ने दम तोड़ दिया जबकि बाकी दो जान बचाकर बाहर निकल गए। नालाफला पुलिया पर दोनों तरफ बाउंड्रीवॉल नहीं है। इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।

Exit mobile version