24 न्यूज अपडेट अजमेर। अजमेर में रेलवे स्टेशन के सामने ढाबे की रसोई में शॉर्ट सर्किट से आग गई जिससे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ सिलेंडर फटा और आसपास की 3 दुकानें भी आग की चपेट में आ गई। घटना आज सुबह साढ़े 10 बजे की है। पुलिस ने ट्रैफिक रोक कर दमकलों को बुलाया और डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि ढाबे का स्टाफ पहले ही बाहर निकल गया था। बताया गया कि सुबह साढ़े 10 बजे खाना बन रहा था। अचानक ढाबे में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। कुछ ही देर में रसोई में से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। होटल मालिक व स्टाफ भागकर बाहर आ गया। धमाके के कारण आग आसपास की तीन दुकानों में भी फैल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। रसोई में रखे हुए तीन सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए गए। बताया गया कि ढाबे पर धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडर काम में लिए जा रहे थे। आंच इसलिए आई क्योंकि काई जांच नहीं हो रही थी। तीन सिलेंडर जो बाहर निकाले गए वे भी घरेलू गैस सिलेंडर ही थे। मौक पर रसद विभाग भी आया व जांच की जा रही है। घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों व आस पास के लोगों से भी बात की। बाद में अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
अजमेर रेलवे स्टेशन के सामने ढाबे में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

Advertisements
