24 न्यूज अपडेट. मुंबईं। दूल्हे राजा फिल्म का अखियों से गोली मारे में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शानदार एक्टिंग करते हुए दिल जीता था। आज हकीकत में उनके हाथ से खुद की रिवॉल्वर से गोली चल गई जो पैर में जा लगी। गोली लगने से पैर से काफी खून बह गया था। इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। गोविंदा (60) पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। बात सुबह करीब 4.45 की है। तुरंत ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गई है। उन्होंने कहा- आपके आशीर्वाद से गोली निकाल दी गई है। घटना के समय गोविंदा घर में अकेले थे, रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी। गोविंदा अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। मिस फायरिंग हो गई। मुंबई पुलिस ने रिवॉल्वर जब्त कर ली है। इसके तुरंत बाद गोविंदा का बायान आया कि मैं आप सबके आशीर्वाद से ठीक हूं। गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। आज कोलकाता में उनका एक कार्यक्रम था जिसमें उनको सुबह ही रवाना होना था। 6 बजे की फ्लाइट थी। अलमारी में पिस्टल रखते हुए फायरिंग हो गई और घुटने के नीचे गोली लग गई। कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजा बाबू, छोटे सरकार, हद कर दी आपने जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे गोविंदा बीते 5 सालों से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2019 की रंगीला राजा है। लोकसभा चुनाव के पहले 28 मार्च को गोविंदा शिवसेना में शामिल हुए थे। वे एक्टर 2004 से 2009 तक सांसद रहे थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चल वाहन जांच लेब शहर मे उपलब्ध कराने की माँग महापौर और आयुक्त के भ्रष्टाचार साझेदारी के विरोध विगत दो माह से चल रहे आंदोलन को गति देते हुए निकाला मसाल जुलूस चारभुजा की शरण में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता