24 न्यूज अपडेट स्टेट डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी या कहें कि खिलाड़ियों के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार गुरुवार शाम झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचे व लेपर्ड सफारी का आनंद लिया। लगभग ढाई घंटे तक रिजर्व में घूमने के बाद भी अक्षय कुमार को लेपर्ड नजर नहीं आया। लेपर्ड सफारी में अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चे आरव और नितारा साथ थे। अरावली की पहाड़ियों के बीच उन्होंने अपने परिवार के साथ मोबाइल से फोटो क्लिक की। उन्होंने ओपन जिप्सी से सफारी की। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने इस बार नए साल का जश्न मनाने 31 दिसंबर को जयपुर आ गए थे। उन्होंने आमेर कूकस स्थित हाथी गांव में हाथी सफारी का आनंद लिया। इसके बाद आमेर महल को देखने पहुंचे। आपको बता दें कि 2018 में झालाना में लेपर्ड सफारी आरंभ की गई। देश-दुनिया के पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र बन गई है। यहां पर अभी लेपर्ड की संख्या बढ़कर 50 को पार कर गई है। कुछ समय पहले ही क्रिकेटर के भगवान सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, मयूर मेहता, बलराज, राजीव खंडेलवाल, रितेश देशमुख, विशाल सिंह के साथ एक्ट्रेस रवीना टंडन, आकांक्षा सिंह, जेनेलिया डिसूजा, सृष्टि रोहण विजिट कर चुके हैं।क्यों है झालाना लेपर्ड रिजर्व खास?तेंदुओं का बसेरा: झालाना लेपर्ड रिजर्व तेंदुओं की एक बड़ी आबादी का घर है। यहां पर लगभग 30-50 तेंदुए रहते हैं।शहरी जंगल का अनूठा अनुभव: यह रिजर्व जयपुर शहर के बीचों-बीच स्थित है, जो इसे एक अनूठा अनुभव बनाता है जहां आप शहर के शोर-शराबे से दूर जाकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।वन्यजीवों की विविधता: तेंदुओं के अलावा, यहां आपको कई अन्य वन्यजीव भी मिलेंगे जैसे कि हिरण, जंगली सूअर, लंगूर, नीलगाय आदि।पक्षी प्रेमियों का स्वर्ग: झालाना में विभिन्न प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं, जो पक्षी प्रेमियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है।झालाना लेपर्ड रिजर्व: जयपुर का दिल धड़काने वाला वन्यजीव अनुभवझालाना लेपर्ड रिजर्व भारत का पहला लेपर्ड रिजर्व है और यह राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित है। यह रिजर्व अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है जो भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है। झालाना 2017 में एक लेपर्ड रिजर्व बना।Opens in a new windowhttp://www.jhalanaleopardreserve.comझालाना लेपर्ड रिजर्वक्यों है झालाना लेपर्ड रिजर्व खास?तेंदुओं का बसेरा: झालाना लेपर्ड रिजर्व तेंदुओं की एक बड़ी आबादी का घर है। यहां पर लगभग 30-35 तेंदुए रहते हैं।शहरी जंगल का अनूठा अनुभव: यह रिजर्व जयपुर शहर के बीचों-बीच स्थित है, जो इसे एक अनूठा अनुभव बनाता है जहां आप शहर के शोर-शराबे से दूर जाकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।वन्यजीवों की विविधता: तेंदुओं के अलावा, यहां आपको कई अन्य वन्यजीव भी मिलेंगे जैसे कि हिरण, जंगली सूअर, लंगूर, नीलगाय आदि।पक्षी प्रेमियों का स्वर्ग: झालाना में विभिन्न प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं, जो पक्षी प्रेमियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है।झालाना लेपर्ड रिजर्व में क्या करें?जीप सफारी: रिजर्व में जीप सफारी करके आप तेंदुओं और अन्य वन्यजीवों को देख सकते हैं।पैदल यात्रा: यदि आप शांत वातावरण में समय बिताना चाहते हैं तो पैदल यात्रा कर सकते हैं।पक्षी देखना: दूरबीन लेकर आप विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देख सकते हैं।फोटोग्राफी: झालाना की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खास खबर : पंचायत, पंचायत समितियां और जिला परिषदों का होगा पुनर्गठन, 8 नई जिला परिषदें बनेगी नामांतरण के बदले मांगी घूस, पटवारी और सपरंच पति गिरफ्तार