24 न्यूज़ अपडेट अमृतसर। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 9 साल पहले माफी देने और केस वापस लेने के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब ने सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को सजा सुनाई है। उन्हें स्वर्ण मंदिर में 2 दिन सेवा करनी होगी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से फक्र ए कौम सम्मान वापस लिया जाएगा। प्रमुख जत्थेदार रघबीर सिंह ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में यह सजा सुनाई। सजा सुनाने के बाद शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल और पूर्व मंत्रियों के गले में तख्ती लटकाई गई। राम रहीम मामले में श्री अकाल तख्त में 5 सिंह साहिबानों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें व शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान अन्य कैबिनेट सदस्यों को धार्मिक दुराचार के आरोपों के लिए सजा सुनाई गई। इस मामले में 30 अगस्त 2024 को सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त ने तनखैया (धार्मिक दुराचार का दोषी) घोषित किया था। राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख हैं। 2 शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा हुई है। फिलहाल वह हरियाणा की सुनरिया जेल में बंद है।
सुखबीर की सजा
श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) के घंटाघर के बाहर ड्यूटी करनी होगी। गले में तख्ती और हाथ में बरछा रहेगा। ये सजा 2 दिन के लिए दी गई है। इसके बाद 2 दिन श्री केशगढ़ साहिब, 2 दिन श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, 2 दिन श्री मुक्तसर साहिब और 2 दिन श्री फतेहगढ़ साहिब में सेवादारों वाला चोला पहनकर हाथ में बरछा लेकर ड्यूटी करेंगे। बादल चोट के चलते ये ड्यूटी वह व्हीलचेयर पर बैठ कर देंगे। सुखबीर इन साहिबों में ड्यूटी के बाद एक-एक घंटा लंगर घर में जाकर संगत के जूठे बर्तन साफ करेंगे। साथ ही एक घंटा बैठकर कीर्तन सुनना होगा और श्री सुखमणि साहिब का पाठ करना होगा। बाथरूम साफ करने की सजा से सुखबीर बादल को छूट मिली है, क्योंकि उनके पैर में फ्रैक्चर है।
मंत्रियों को भी सजा, लंगर घर में सेवा करेंगे
2007 से 2017 में बादल कैबिनेट के मंत्रियों को भी 3 दिसंबर को 12 बजे से 1 बजे तक गोल्डन टेंपल के बाथरूम साफ करना होंगे। जिसके बाद नहा कर वह लंगर घर में सेवा करेंगे। बाद में श्री सुखमणि साहिब का पाठ करना होगा। इन्हें भी श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से तख्ती पहनाई जाएगी।
अकाल तख्त की सख्त सख्त : बाथरूम साफ करेंगे मत्री, सुखबीर बादल धोएंगे बर्तन, प्रकाश सिंह बादल से छीना सम्मान, गले में तख्ती लगाए खड़े रहे,

Advertisements
