24 न्यूज अपडेट. चंडीगढ़। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सहित 5 लोगों को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी कर दिया है। राम रहीम सहित 5 आरोपियों को सीबीआई की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। राम रहीम अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है और 3 मामलों में सजा काट रहे हैं। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और साध्वियों के यौन शोषण के केस में अभी वह जेल में ही रहेगा। पत्रकार की हत्या के मामले में उम्रकैद और यौन शोषण के 2 मामलों में 10-10 साल की कैद पहले ही हो चुकी है। ऐसे में इस मामले में बरी होने के बावजूद राम रहीम को जेल में ही रहना होगा। इस मामले में बताया गया कि कुरुक्षेत्र के डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह की गोली मारकर 10 जुलाई 2002 को हत्या कर दी गई। रणजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 2003 में जांच सीबीआई को सौंपी गई। 19 साल के बाद अक्टूबर 2021 में डेरा मुखी समेत 5 आरोपियों को दोषी करार दिया गया। इन्हें उम्रकैद की सजा दे दी। सजा मिलने के तीन साल बाद राम रहीम हाईकोर्ट से बरी हो गया।
डेरा मैनेजर की हत्या के केस में राम रहीम बरी, सीबीआई कोर्ट का फैसला हाईकोर्ट ने किया रद्द

Advertisements
