Site icon 24 News Update

सोशल मीडिया पर फैक वीडियो डाला, पुलिस गिरफ्त में मांगनी पड़ी माफी

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट भीलवाड़ा। सोशल मीडिया पर टशन में रहना व फ्रेंड फॉलोइंग,लाइक और व्यूज के लिए फेक वीडियो अपलोड कर भारी पड गया। पुलिस ने धर लिया तो माफी मांगता नजर आया युवक। रिपोर्ट दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में इस युवक ने इंस्टाग्राम आईडी पर व्यूज और लाइक बढ़ाने के लिए फर्जी वीडियो भीलवाड़ा के नाम से चलाए। शिकायत होने के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजपाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल जांगिड़ नाम के लडके की इंस्टाग्राम आईडी पर फ़ेक वीडियो की बात सामने आई जिसमें वह भ्रम फैला रहा था। समेलिया फाटक पर एक्सीडेंट का फेक वीडियो डाला जिससे लोग भ्र्रमित हो रहे थे। दो दिन पहले चित्रकूट धाम में लड़कियों के लड़ाई-झगड़े का वीडियो डाला। वीडियो भीलवाड़ा की जगह अन्य किसी जगह का था। पकड कर पूछा तो कहा कि मैं इंस्टाग्राम पर फॉलोअर और व्यूज बढ़ाने के लिए फेक वीडियो डालता हूं। झूठे वीडियो इंस्टाग्राम पर डालकर लोगों को भ्रमित करने का मामला दर्ज किया गया व गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने औरयुवक ने अपने हाथ जोड़ कान पड़कर माफी मांगी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाल राजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल पिंकी,कांस्टेबल संजय और राहुल टीम में शामिल थे।

Exit mobile version