उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत ने कांग्रेस नेताओं द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का बार.बार अपमान करने को लेकर कहा कि कांग्रेस नेताओं की अब यह परिपाटी ही बन गई है। कांग्रेस नेता झूठ फैलाकर देश की जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान को लेकर गुरुवार को संसद भवन के बाहर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसमें उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत भी कांग्रेस के खिलाफ मुखर हुए। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गुरुवार को भाजपा की ओर से प्रोटेस्ट हो रहा था। कांग्रेस सांसदों ने धक्का.मुक्की शुरु कर दी। जिससे बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी माफी मांगोंए राहुल गांधी माफी मांगों और बाबा साहेब का यह अपमानए नहीं सहेगा हिन्दुस्तान जैसे नारे लगाए। सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कई बार संविधान में बदलाव किए। केवल चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संविधान में बदलाव करने का आरोप लगाया। इसके बावजूद जनता ने कांग्रेस को कई चुनावों में नकार दिया है। गुरुवार को भी कांग्रेस नेताओं ने देश की जनता के सामने सिर्फ झूठ बोला।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.