24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। वंडर सीमेंट लि. द्वारा भारत सरकार के ‘‘एक पेड माँ के नाम अभियान’’ एवं ‘‘हरित चिŸाड़ 2024’’ के तहत आज दिनांक 08.08.2024 को वंडर सीमेंट लि. निम्बाहेड़ा के यूनिट हेड नितिन जैन एवंराजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक तंवर द्वारा प्लाण्ट परिसर में वृक्षारोपणकिया गया। कार्यक्रम में कम्पनी केउपाध्यक्ष (ऑपरेषन) अमित मेहता एवं उपाध्यक्ष (प्रोसेस) राजेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान युनिट हेड जैन ने सभी को वृक्ष संरक्षण के लिये प्रेरित करते हुए कहा की हमें अपने घर एवं कार्य क्षेत्र को हरित बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिषा में योगदान करते रहना हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी दीपक तंवर ने पक्षियों के लिये बर्ड फीडर व परिण्डे भी स्थापित किये तथा वंडर सीमेंट लि. द्वार पर्यावरण संरक्षण की दिषा में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।उल्लेखनीय है की वर्ष 2024-25 में कम्पनी द्वारामाईन्स एवं प्लांट परिसर में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से ही वृक्षारोपण अनवरत जारी है, जिसमें 11 हजार से अधिक पौधारोपण हो चुका हैं।वृक्षारोपण कार्यक्रम में कम्पनी के पर्यावरण विभाग के अमित भारद्वाज एवं हॉर्टिकल्चर विभाग के मोतीलाल पालीवाल के संयोजन में आयोजित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शुक्रवार को जे के सीमेंट द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन निंबाहेड़ा यूथ कांग्रेस ने मनाया भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवसकार्यालय पर ध्वजारोहण कर किया कार्यक्रम का आरंभ, तत्पश्चात सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ,करथाना मोक्षधाम पर किया वृहद वृक्षारोपण