Site icon 24 News Update

लांबियाकलां गांव के तालाब महिला की तैरती हुई लाश मिली, पुलिस ने मॉर्च्यूरी रखवाया पहचान के प्रयास शुरू

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिले के रायला थाना क्षेत्र में एक तालाब में महिला की तैरती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।तालाब के पास से निकल रहे लोगों ने जब महिला की तैरती हुई लाश देखी तो पुलिस को सूचित किया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पानी से बाहर निकलवा पहचान के प्रयास शुरू किए।मामला रायला थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के लांबिया कला के निकट हड्डी फैक्ट्री की पुलिया के पास तालाब में आज एक महिला की लाश लोगों ने तैरते हुए देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला की लाश को पानी से बाहर निकलवाया और पहचाना के प्रयास शुरू किए।

जानकारी के अनुसार तालाब एक महिला की लाश तैर रही है जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर शाहपुरा एडि. एसपी चंचल मिश्रा, सीओ रमेश तिवारी और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक महिला की लाश पानी में रहने से सड़-गल गई।महिला के हाथ पर रमजान लिखा हुआ है।फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई।पुलिस ने महिला की लाश को रायला पुलिस ने हॉस्पिटल मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवाया और पहचान के प्रयास प्रारंभ किए जा रहे हैं

Exit mobile version