24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में देशव्यापी भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के संदर्भ में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के द्वारा निम्बाहेड़ा-छोटीसादडी विधानसभा के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कृपलानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर लाखों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ, अब एक बार फिर सम्पूर्ण देश में वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हम सभी को मिलकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सर्वाधिक सदस्यों का लक्ष्य हासिल करना है। बैठक में सदस्यता अभियान के मण्डल सह संयोजक सोनू झंवर, कपिल चौधरी, चिराग मंत्री ने नमो एप्प के माध्यम से भाजपा के सदस्यता अभियान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान विधायक कृपलानी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय में पंचायत वार भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया तथा सदस्यता अभियान के मण्डल सह संयोजक झंवर, चौधरी एवं मंत्री को समय समय पर फॉलोअप लेने के निर्देश दिए।
बैठक में पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, शैलेन्द्र पाटीदार, प्रहलाद प्रजापत, शंभूलाल जाट, कमलेश चावत, सत्यप्रकाश मेनारिया, श्यामलाल जाट, अम्बालाल जलिया, गोपाल पहलवान, सुरेश धाकड़, बलवंत चपलोत, कारूलाल आंजना, सुनील जाट, नारायणलाल प्रजापत, मधुसूदन पालीवाल, ओमप्रकाश बैरागी, हीरालाल जटिया, रवि जाट, देवी सिंह आंजना, शंभूलाल तेली, सरपंच रमेश बोरीवाल, पारस जैन, राधेश्याम टेलर, गणेश दान चारण, मोहनलाल जाट सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading