24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी वृहद सदस्यता अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के विभिन्न बूथों पर पूर्व स्वायत शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के निर्देशन एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में सघन सदस्यता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत नगर के कल्याण चौक पर आरके कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, कर्मचारी कॉलोनी क्षेत्र सहित बूथ नम्बर 87 एवं वार्डवासियों ने एक अस्थाई बूथ लगाकर आमजन को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पार्षद मयंक अग्रवाल, प्रेम बाहेती, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी महामंत्री आशीष टांक ने सदस्यता अभियान के दौरान मौके पर आमजन को ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। पार्षद प्रेम बाहेती ने बताया कि आज आयोजित इस बूथ कार्यक्रम के दौरान भाजपा के करीब 100 से अधिक सदस्य बनाये गए।इस दौरान मनोहर चौधरी, अशोक गौड़, गिरीश श्रीमाल, गोपाल शर्मा, उमेश शारदा, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, मदन आशर्मा, हरिहर राव मराठा, राजेंद्र राव, राजीव मिश्रा, प्रकाश प्रजापति, राधेश्याम सैनी, किरण गज्जर, पूनम अग्रवाल, रमेश सोमानी, जीत सिंह, अंकित जैन, प्रतीक बाल्दी, कमल प्रजापति, प्रेम वासु, उदयलाल मेनारिया सहित वार्डवासी एवं बूथ नम्बर 87 के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।24 न्यूज़ अपडेट Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वच्छता रखना राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पर विद्यार्थी जागरूकता कार्यकम भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर विधायक कृपलानी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठकपंचायतवार भाजपा पदाधिकारियों को सौंपा सदस्य बनाने का लक्ष्य