24 न्यूज अपडेट. बेंगलुरु। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया। दो तस्कर पकड़े गए जिनके पास से 40 दुर्लभ और लुप्तप्राय जानवरों को बरामद किए गये हैं. तस्करों से पूछताछ की जा रही है। देवनहल्ली के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम के अधिकारियों ने 40 दुर्लभ और लुप्तप्राय जानवरों को बचाया है। बेंगलुरु कस्टम अधिकारियों ने बेंगलुरु में विदेशों से वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का भी भंडाफोड़ किया है। ट्रॉली बैग में छिपाकर 40 जंगली जानवरों को लाया गया था जिनको सुरक्षित बचा लिया गया हैं बताया गया कि 12 नवंबर को कुआलालंपुर से देवनहल्ली केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ये तस्कर आए थे। इनके बारे में इनपुट मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई। बेंगलुरु सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो यात्रियों से पूछताछ की और ट्रॉली बैग की सघन जांच की तो चौंक गए। तलाशी के दौरान दुर्लभ जानवरों से भरे बैग थे। ट्रॉली बैग में 40 दुर्लभ जानवर मिले। एक बैग में 24 जानवर थे जिनमें अल्दाबरा विशाल कछुए, लाल पैर वाले कछुए, छिपकलियां, शिंगलबैक स्किंक, गैंडा इगुआना, एल्बिनो चमगादड़ और दूसरे बैग में 16 अन्य जानवर थे। ल्यूटिनो इगुआना, गिब्बन, बेबी अमेरिकन एलीगेटर, बेबी लेपर्ड कछुए, लाल पैर वाले कछुए शामिल थे जो दुर्लभ हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी जानवर सेफ हैं। सीमा शुल्क अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दोनों को गिरफ्तार किया गया तो कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पकड़े 40 दुर्लभ जीव जन्तु, ट्राली बैग में था छिपाया

Advertisements
