Site icon 24 News Update

बेंगलुरु भगदड़ कांड: पुलिस कमिश्नर सहित आठ अधिकारी निलंबित, RCB और इवेंट एजेंसी के अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश

Advertisements

24 News update बेंगलुरु। आईपीएल 2024 में पहली बार खिताब जीतने के उपलक्ष्य में आयोजित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विजय परेड के दौरान 4 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सहित आठ वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और कार्यक्रम से जुड़े RCB, DNA इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी तथा कर्नाटक क्रिकेट संघ (KSCA) के अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

सरकार ने मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित किया है, जो 30 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इसके अतिरिक्त घटना की जांच अब सीआईडी को सौंप दी गई है और एक विशेष जांच टीम (SIT) भी गठित की जा रही है।

निलंबित अधिकारियों में शामिल हैं:

हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

इस संबंध में कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सी.एम. जोशी की खंडपीठ ने राज्य सरकार से 10 जून तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि RCB के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय किस स्तर पर और किन कारणों से लिया गया।

Exit mobile version