Site icon 24 News Update

बांसवाड़ा में भाजपा ऑफिस में घुसा सांप, जंगल में छोड़ा, एक साल का जश्न मन रहा था

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। भाजपा कार्यालय में आज सांप निकलना चर्चा का विषय बन गया। बांसवाड़ा शहर के उदयपुर रोड स्थित भाजपा के नए कार्यालय में शुक्रवार दोपहर सांप दिखाई दियातो लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। इस टीम ने सांप को पकड़ जंगल में छोड दिया। बताया गया कि दोपहर में यह घटना हुई। भाजपा प्रवक्ता संजय पंड्या ने मीडिया से कहा कि सरकार के एक साल पूरा होने को लेकर आयोजन हो रहे हैं। पार्टी कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मीटिंग हो रही थी, शुक्रवार को करीब 15 पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यालय में मौजूद थे। इस दौरान एक कार्मिक बाहर आया तो परिसर में सांप को जाते हुए देखा। उसने सूचना दी तो सभी लोग बाहर आए व सांप पकडने वालों को इत्तला दे गई। बताया जा रहा है कि कार्यालय के पास ही श्यामपुरा जंगल क्षेत्र है व कई घनी झाड़ियां हैं। इसलिए सांप कई बार आ जाते हैं।

Exit mobile version