Site icon 24 News Update

फील्ड क्लब जवाब दे-मासूम की जान गई, सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए या जान बूझकर करवा दिए?

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। अंबा माता थाना क्षेत्र में आने वाले फील्ड क्लब के बाहर आज एक हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार जिम जा रहे युवक को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खेरवाड़ा निवासी विपिन मीणा हाल चित्रकूट नगर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे रोज की तरह ट्रेनिंग के लिए जिम जाने रवाना हुआ। रास्ते में फतेहपुरा पुलिस चौकी से आगे जा रहा था कि फील्ड क्लब के अंदर से तेज गति से एक स्कोडा कार त्श्र 27 ब्स् 3686 विपिन को टक्कर मारते हुए मीणा को घायल ही मौके पर छोड़ कर वापस फील्ड क्लब के अंदर चली गई। इसी बीच मौके पर आए लोगों ने कार के नंबर देख लिए। लोगों ने शोर मचाया मगर कार वाला अंदर भाग गया। लोगों ने तुरंत विपिन मीणा को महाराणा भूपाल हॉस्पिटल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही हाहाकार मच गया। परिवारजन दौड़े चले आए। इस बीच विपिन के दोस्त एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। मृतक के मामा जयंतीलाल ने बताया कि भांजा विपिन सहेली मार्ग से जिम जाने निकला था। तभी किसी दलाल बंधु की कार आई और उसे टक्कर मार कर वापस चालक उसे फील्ड क्लब में भगा कर ले गया। मौके पर सब जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जब हमने कैमरों के बारे में क्लब में जाकर पूछा व फुटेज बताने को कहा तो अधिकारी कह रहे हैं कि लाइट जाने से सीसीटीवी बंद हो गए। अब परिजनों ने आशंका जताई है कि फील्ड क्लब वाले रसूखदार लोग कहीं पर स्कोडा चालक को बचाने का तो प्रयास नहीं करेंगे।

Exit mobile version