24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। इस्लाम के पैग़म्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन,जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सराड़ा क़स्बे में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। रविवार रात को मदरसा गोशिया चौक पलटन व मदरसा अजहरी चौक रिसाला में महफ़िल ए-मिलाद में महफ़िल पार्टी ने नबी की याद में नाते पड़ी व बच्चों ने दिनी प्रोग्राम पेश किए, सोमवार सुबह 10 बजे जुलूसे मोहम्मदी रिसाला चौक से रवाना होकर पलटन चौक,पलटन मोहल्ला,घासघर वाले बाबा साहब की दरगाह,लेम्पस बस्ती,टंटा बाज़ार,सदर बाज़ार,बस स्टैण्ड,हॉस्पिटल रोड़,तहसील रोड़,रिसाला मोहल्ला,गाँधी चौक होता हुआ पलटन मदरसा चौक पहुँचा जहा जुलूस का समापन हुआ,जहा पर बोर्ड परीक्षा 2024 में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक में 60% से ज़्यादा अंक लाने वाले बच्चों व अन्य में अच्छे कार्य करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। जुलूस में पलटन व रिसाला मोहल्ले के युवा,समाजजन डीजे के साथ नबी की याद में झंडे लहराते,नारे लगाते हुए चल रहे थे और सरकार कि आमद कि आमद की खुशियाँ मना रहे थे। इस मोके पर सराड़ा उप सरपंच नावेद मिर्ज़ा,पलटन रज़ा नगर सदर फ़तह मोहम्मद,रिसाला अजहरी नगर सदर इरशाद अली सहित सभी समाजजन व सराड़ा डिप्टी मदन लाल बिश्नोई, सराड़ा थानाधिकारी राजेश कुमार मय ज़ाब्ता मोजूद रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.